Report by : Neha Singh
Published at :
नई दिल्ली, सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को रायबरेली जाएंगे। वह वहां अमर शहीद राणा बेनी माधव राव राम बक्श सिंह की 218वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम शहीद चौक पर भी शहीदों को नमन करेंगे। वहां से सीधे फिरोज़ गांधी डिग्री कालेज के आडिटोरियम पहुंचेंगे जहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
इस बीच प्रदेश सरकार ने 4 जिलों के सीडीओ समेत 13 आईएएस और 31 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। शिकायतों के बाद आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी को भी हटाते हुए एपीसी ब्रांच में विशेष सचिव बना दिया गया है।

