Report by : Neha Singh
Published at :
गणपति बप्पा को लगाएं सूजी के शीरे का भोग, डायबिटीज पेशेंट के लिए तैयार करें शुगर फ्री
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली, गणेशोत्सव की शुरुआत 31 अगस्त यानी गणेश चतुर्थी से हो जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल को हर कोई उत्साह के साथ मनाता है। जो लोग बप्पा की मूर्ती को घर लेकर आते हैं, वह घर को सुंदर तरीके से सजाते हैं। और इसी के साथ भोग के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाते हैं। बप्पा के भोग के लिए आप सूजी का शीरा बना सकते हैं। यहां सीखें आसानी से तैयार होने वाले भोग को बनाने का तरीका।

सूजी शीरा बनाने के लिए चाहिए…

घी
सूजी
मेवा (काजू, पिस्ता, किश्मिश, बादाम)
पानी
शक्कर
इलायची पाउडर
केसर
दूध

इस तरह करें तैयारी

शीरा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करें और फिर इसमें मेवा को सेक लें। हल्की ब्राउन रंग होने तक इसे सेकें। इसके अलावा थोड़े से दूध में केसर के कुछ रेशे डाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अंत में इलायची को पीस कर इसका पाउडर तैयार करें।

यूं तैयार करें हलवा

मेवा जिस घी में सेकी है उसी में सूजी को रोस्ट करना है। इसे अच्छे से भूनने के बाद इसमें पानी डालें। पानी डालते समय अच्छे से चलाते रहें। अब इसमें शक्कर डालें और अच्छे से मिक्स करें। कुछ देर स्लो आंच पर ऐसे ही रहने दें। फिर इसमें इलायची पाउडर, मेवा और केसर वाला दूध डालें। अच्छे से मिक्स करें और फिर सर्व करें।

डायबिटीज पेशेंट के लिए..

डायबिटीज पेशेंट के लिए बनाते समय शक्कर की जगह आप अंजीर डाल सकते हैं। या फिर शुगर फ्री डाल सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर आप गुण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›