Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ मंडल प्रशासन द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय के बृहस्पति भवन में आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक किसान मेले में पहली बार सरकारी कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षक संस्था कांति देवी फाउंडेशन का स्टाल लगाया गया है। इस दौरान केडीएफ द्वारा लगाए गए स्टाल में प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए कपड़े का थैलों का स्टाल लगाया गया है। किसान मेले का शुभारंभ करने आये मेरठ के जिलाधिकारी (डीएम) श्री अनिल ढींगरा जब स्टाल मुआयना करने आये तो उन्हें कांति देवी फाउंडेशन के प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए कपड़े का थैला वितरण अभियान की जानकारी मिली तो वे न केवल बहुत खुश हुए बल्कि सबसे अधिक समय केडीएफ के स्टाल पर ही बिताया।

डिप्टी सीएम के बाद डीएम अनिल ढींगरा ने भी केडीएफ के थैला वितरण अभियान की सराहना की
सबसे पहले केडीएफ चेयरमैन सुनीता रस्तोगी, अध्यक्ष एडवोकेट हिना, उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, केडीएफ थैला प्रभारी पूनम रस्तोगी ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी अनिल ढींगरा को गुलाब का फूल और केडीएफ क्लॉथ बैग देकर स्वागत किया। डीएम अनिल ढींगरा ने केडीएफ अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी से कपड़े के थैले के अभियान की बारीकी से पूरी जानकारी ली। अध्यक्ष हिना ने जिलाधिकारी अनिल ढींगरा को बताया कि शुरू में पुराने चादर से थैले सिलवाकर वितरित किये फिर नए कपड़ों से थैले सिलकर वितरित किये जा रहे हैं। इन थैलों को गरीब और विधवा महिलाएं सिल रही हैं।

डीएम अनिल ढींगरा बहुत ज्यादा खुश हुए और आफिस में आकर मिलने को कहा। साथ ही उन्होंने अपने मातहत से सब्सिडी देने की प्रक्रिया भी जानी ताकि संस्था को मदद की जा सके। संस्था अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने बताया कि प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए केडीएफ द्वारा मेरठ और पूरे उत्तर प्रदेश में कपड़े का थैला क्रांति की शुरुआत की गई है। 

डिप्टी सीएम के बाद डीएम अनिल ढींगरा ने भी केडीएफ के थैला वितरण अभियान की सराहना की
प्रधानमंत्री श्रो नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त को लाल किले से सभी देशवासियों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बन्द करने का आह्वान किया था। मोदी जी की बातों पर अमल करते हुए कांति देवी फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी पर्यावरण संस्था बन गई है जो बीते 17 अगस्त से अभी तक प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए 4000 से अधिक कपड़े के थैलों का वितरण किया जा चुका है। इसका लोकार्पण उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया था। खुद उपमुख्यमंत्री ने केडीएफ के निःशुल्क थैला वितरण अभियान की सराहना की थी और कई थैले भी साथ ले गए थे। यह कांति देवी फाउंडेशन (केडीएफ) के बहुत बड़ी उपलब्धि थी। आज एक बार बृहस्पति भवन में आयोजित किसान मेले में डीएम अनिल ढींगरा द्वारा हौसला बढ़ाने से कांति देवी फाउंडेशन को बहुत बड़ी हिम्मत मिली है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›