Report by : Neha Singh
Published at :
लिव इन में रह रहे यूटयूबर जोड़े ने छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर। बहादुरगढ़ की रिहायशी कॉलोनी रूहिल रेजिडेंसी में लिव इन रिलेशन में रह रहे यूटयूबर जोड़े ने छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। मृतक यूट्यूब पर अपना चैनल चलाते थे और उसके लिए शॉर्ट फिल्में भी बनाते थे। एक महीने पहले ही दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून से बहादुरगढ़ आए थे। यहां उन्होंने रूहिल रेजिडेंसी की छटी मंजिल पर फ्लैट नम्बर 701 किराए पर लिया। जहां वो अपनी टीम के करीब 5 साथियों के साथ रह रहे थे। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय गर्वित और 22 साल की नंदिनी के तौर पर हुई है।
बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात शूट के बाद घर आने पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। जिसके बाद शनिवार की सुबह करीब छह बजे दोनों छठी मंजिल से नीचे कूद गए और मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतकों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है।
परिजनों के बयान के आधार पर मामले में आगामी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर सबूत जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। पुलिस जांच अधिकारी जगबीर का कहना है कि नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शनिवार सुबह ही गर्वित आया था। इसके बाद उसने नंदिनी से बातचीत की और कुछ समय बाद दोनों के शव नीचे जमीन पर पाए गए। साथ रहने वाले युवक-युवतियों ने दोनों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›