• फीचर्ड
  • विदेश
  • Marburg Virus: अब चमगादड़ से फैला वारस मचाएगा तबाही, जानें व सतर्क रहें

    Marburg Virus: अब चमगादड़ से फैला वारस मवाएगा तबाही, जानें व सतर्क रहें

    Marburg Virus: देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर तेज होने लगी है और 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी अफ्रीका में नए वायरस ने दस्तक दे दी है। इस वायरस का नाम ‘मारबर्ग’ है और ये बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। WHO ने इस नए वायरस को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है।

    Marburg Virus: पश्चिमी अफ्रीका में मारबर्ग वायरस ने दी दस्तक

    पश्चिमी अफ्रीका के घाना में मारबर्ग वायरस ने दस्तक दी है। ये एक संक्रामक वायरस है जो इबोला से भी तेजी से बढ़ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुरुवार को बताया था कि घाना में दो लोगों के नमूने लिए गए थे उनमें मारबर्ग वायरस निकला और इसी वजह से उनकी मौत हुई।

    WHO का कहना है कि घाना में जो सैंपल लिया है, वह पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में इस संभावित खतरे को देखते हुए इससे लड़ने की तैयारी तेज की जानी चाहिए। जिन दो लोगों में ये वायरस पाया गया, उनमें दस्त, बुखार, जी मिचलाना और उल्टी सहित कई लक्षण पाए गए।

    कैसे फैलता है Marburg Virus

    जानकारों का मानना है कि मारबर्ग वायरस चमगादड़ से फैलता है। इससे पीड़ित लोगों को बुखार, सिरदर्द के अलावा इंटरनल ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखते हैं और फिर पीड़ित की मौत हो जाती है। इस वायरस के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है। पिछले साल गिनी में इस वायरस के पहले मामले का पता चला था।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins