• उत्तर प्रदेश
  • मेरठ
  • मेरठ में ब्राह्मण महासभा का संगठन विस्तार: कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

    मेरठ में ब्राह्मण महासभा का संगठन विस्तार: कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

    मेरठ में ब्राह्मण महासभा का विस्तार, नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    मेरठ:

    अखिलभारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, मेरठ महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज ब्रह्मपुरी स्थित महानगर कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष मुकेश कांत शर्मा ने मेरठ महानगर के प्रमुख विप्रजनों को संगठन की सदस्यता दिलाई और उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया।

    इन पदों पर हुई नियुक्तियां

    • पं. संजय शर्मा (नगर निगम के नवमनोनीत पार्षद) – महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष
    • पं. प्रवेश पालीवालमहानगर महामंत्री
    • पं. अशोक शर्मा (ट्रांसपोर्ट व्यवसायी) – महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष
    • पं. विकास शर्मामहानगर उपाध्यक्ष
    • पं. चेतन शर्मामहानगर सचिव

    सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

    प्रदेश पदाधिकारियों का संदेश

    बैठक में बतौर अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा एवं प्रदेश सचिव कुंवरपाल शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मेरठ में और अधिक सशक्त बनाने की अपील की।

    संगठन विस्तार की योजना

    महानगर अध्यक्ष मुकेश कांत शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले दो सप्ताह में मेरठ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ब्राह्मण समाज के सक्रिय लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

    बैठक में उपस्थिति

    बैठक में सरधना अध्यक्ष राजकुमार शर्मा सहित सुमित शर्मा, अंकित शर्मा, मनोज शर्मा एवं अन्य गणमान्य विप्रजन उपस्थित रहे।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min