Meerut Hapur Loksabha के लिए ये हैं दौड़ में शामिल
Meerut Hapur Loksabha के लिए ये हैं दौड़ में शामिल

Meerut Hapur Loksabha के लिए ये हैं दौड़ में शामिल

0 minutes, 6 seconds Read

Meerut Hapur Loksabha सीट के लिए प्रत्याशियों की संभावित सूची यहां देखें

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में यानि इसी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची लगभग फाइनल कर दी है। संभवतः एक दो दिन में यह सूची सार्वजनिक रूप से जारी हो जाएगी। इधर मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक अनेक भाजपा नेताओं ने पार्टी हाईकमान के पास दौड़ लगानी शुरू कर दी है। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों में वर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, उप्र सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल ‘सिक्का’, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के संयोजक एवं व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल ‘शारदा’, श्रम कल्याण परिषद, उप्र सरकार के पूर्व चेयरमैन पं. सुनील भराला तथा भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा हैं।

Meerut Hapur Loksabha से सांसद राजेंद्र अग्रवाल

पिलखुवा में जन्में 72 वर्षीय वर्तमान में मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे लोकसभा सांसद के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। मेरठ हापुड़ सीट पर पुनः भाजपा के टिकट के प्रमुख दावेदार श्री अग्रवाल 98 प्रतिशत की उच्च उपस्थिति के साथ एक सक्रिय सांसद रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत् है। उन्होंने संसद की 172 बहसों में भाग लिया है, जबकि राष्ट्रीय औसत 67.1 प्रतिशत् है। उन्होंने 298 प्रश्न भी पूछे हैं और 8 निजी सदस्य विधेयक भी प्रस्तावित किये हैं। अग्रवाल ने संसद में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं, जिनमें मेरठ में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना, जल प्रदूषण, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल आदि से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।

अग्रवाल वर्तमान में सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्षों के पैनल के सदस्य हैं। वह नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 पर संयुक्त समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं।

संजीव गोयल ‘सिक्का’

Meerut Hapur Loksabha सीट से भाजपा से टिकट के प्रमुख दावेदारों में उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के चेयरमैन राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त संजीव गोयल ‘सिक्का’ शामिल हैं। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे संजीव गोयल मेरठ के वर्तमान मे बागपत के सिक्का गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने अपना सियासी सफर सन् 1968 से शुरू किया। 1980 से 1993 तक उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में रहते हुए विभिन्न दायित्वों का निर्वाह किया। सन् 1993 से 2012 तक भाजपा में विभिन्न दायित्वों को संभाला तथा सन् 2012 से 2018 तक वे भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री तथा सन् 2018 से 2020 तक उपाध्यक्ष पद पर रहे। श्री गोयल 2020 से उत्तरप्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के सभापति के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहे हैं।

संघ कार्यकर्ता होने के कारण संजीव गोयल जमीन से जुड़े हुए नेता हैं तथा मेरठ में खासे लोकप्रिय हैं। उन्हें हर वर्ग, जाति एवं समुदाय का समर्थन प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने में श्री गोयल का कोई सानी नहीं है। वे महानगर के विभिन्न स्थानों के साथ साथ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का लगातार दौरा कर भाजपा की डबल इंजन की सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करते रहते हैं।

विकास अग्रवाल

वर्तमान में हापुड़ निवासी भाजपा नेता विकास अग्रवाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री होने के साथ साथ शामली और अमरोहा जनपद के प्रभारी भी हैं। श्री अग्रवाल भी Meerut Hapur Loksabha सीट से भाजपा से चुनाव लड़ने के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। वे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने में आगे रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी पार्टी का लगातार प्रचार प्रसार करते रहते हैं। फेसबुक पर उनके 24 लाख फालोवर्स हैं।

विनीत अग्रवाल ‘शारदा’

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के संयोजक एवं मेरठ के जनप्रिय व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल ‘शारदा’ Meerut Hapur Loksabha सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के प्रमुख दावेदार हैं। श्री शारदा मेरठ की जनता में खासे लोकप्रिय हैं। उन्हें भी हर वर्ग और समुदाय का समर्थन प्राप्त है। जनसमस्याओं को निपटाने में रुचि लेने के साथ ही साथ जनान्दोलनों में भी जनता के साथ भागीदारी करने वाले श्री शारदा इलेक्ट्रानिक मीडिया और सोशल मीडिया पर भी भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का भ्बराबर प्रचार प्रसार करते रहते हैं। इसके साथ ही हर शख्स के दुःख सुख में भी वे बराबर भागीदारी निभाते हैं। व्यापारियों के साथ साथ वे आम जनता के भी चहेते हैं।

पं. सुनील भराला

मेरठ के भराला ग्राम के मूल निवासी पं. सुनील भराला उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के पूर्व चेयरमैन हैं। वे उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य होने के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी स्लम प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। एक ब्राह्मण परिवार में जन्म लेने वाले श्री भराला सर्वहारा वर्ग की समस्याओं को निपटाने में जुटे रहते हैं। प्रखर राष्ट्रवादी श्री भराला भी भाजपा के टिकट पर मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर जनता की सेवा करना चाहते हैं।

कमलदत्त शर्मा

भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यावसायिक के संयोजक हैं। वे मेरठ शहर विधानसभा सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। यद्यपि, कमल दत्त बहुत कम वोटों से जीत हासिल करने से चूक गये थे। तथापि, कमलदत्त शर्मा की छवि मेरठ महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक जनप्रिय नेता के रूप में है।

वे जनता के सुख दुःख में शामिल होने के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं। उनके द्वार जनता के लिए हर वक्त खुले रहते हैं। इसके साथ ही वे भी डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लगातार प्रचार प्रसार करने में आगे रहते हैं। उन्हें मेरठ के हर वर्ग, सम्प्रदाय तथा महिलाओं का भी समर्थन प्राप्त है। वे अल्पसंख्यक सम्प्रदाय में भी खासे लोकप्रिय हैं। Meerut Hapur Loksabha सीट से वे भी भाजपा के टिकट के प्रमुख दावेदार हैं।

इनके अलावा भी मेरठ हापुड़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कई अन्य नेता भी भाजपा आलाकमान तक अपनी दौड़ लगा रहे हैं

अब यह तो भाजपा का आला कमान ही तय करेगा कि Meerut Hapur Loksabha सीट से चुनावी जंग में उतरने के लिए भाजपा का टिकट किस भाजपा नेता को प्राप्त होगा..? टिकट पाने की दौड़ में शामिल नेताओं में बाजी किसके हाथ लगेगी..? इन दावेदारों में से किसी को भाजपा का टिकट हासिल होगा या कोई और नेता या कार्यकर्ता इस मामले में बाजी मार ले जायेगा..? यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

author

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com