• मेरठ
  • मेरठ में पुलिस व बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल

    मेरठ में पुलिस व बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल

    मेरठ में देहलीगेट थाना इलाके में घंटाघर के पास टाउन हॉल में लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। बता दें कि देहली गेट थाना क्षेत्र के छतरी वाले पीर के पास बीते रविवार को बदमाशों ने एक दुकान में लूटपाट की थी। बदमाशों ने व्यापारी को मारने की धमकी भी दी थी। बीती रात तीनों बदमाश घंटाघर स्थित टाउन हॉल में बैठकर फिर से लूट की योजना बना रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही बदमाशों ने गोलियां चला दीं, जिसमें जवाबी कार्रवाई में आरोपी सलमान, अमन और मूसा घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Click here to watch complete news bulletin-

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins