• उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • सारिका के सिर सजा मिस संत जोसफ्स का ताज

    Mrt 11 jpg

    सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में शनिवार को बीए, बीएड, एमए और बीकॉम फाइनल का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स के सम्मान में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
    मुख्य अतिथि सिस्टर डॉ. मैल्बा, प्रधानाचार्य सिस्टर क्रिस्टीना व सिस्टर पूनम, नम्रता चौहान, गरिमा चौधरी, सारिका भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 65 सीनियर छात्राओं ने मंच पर आकर कैटवॉक किया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त कर सारिका मिस संत जोसफ्स चुनी गईं। नम्रता प्रथम और सना द्वितीय रनरअप रहीं। गरिमा चौधरी ऑल राउंडर चुनी गईं। निर्णायक में डॉ. मैल्बा, डॉ. अंजलि मित्तल, डॉ. बीना रहीं। संचालन अमरीन और उमरा ने किया। डॉ. अंजलि मित्तल ने विदाई पत्र पढ़ा। प्रधानाचार्य सिस्टर क्रिस्टीना ने सभी छात्राओं को शुभाशीष दी। इस मौके पर डॉ. शुचिप्रकाश, कविता, डॉ. राजेश्वरी, शहला अंसारी, डॉ. सुषमा, डॉ. विदुषी, महेश पालीवाल, मनु सिरोही, मोनिका शर्मा, राजेन्द्र सिंह आदि रहे।

    08f23965bd5137ba918236c42b0b0c23

    Santram Pandey

    पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।
    1 min