Report by : Rekha Mishra
Published at :
मोदी ने चानू से बात कर पदक जीतने पर बधाई दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खेलों में देश को पहला रजत पदक दिलाने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू से बात कर उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में कहां गया है, “प्रधानमंत्री ने शानदार प्रदर्शन करने वाली मीराबाई चानू से बात की और उन्हें टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने मीराबाई चानू को अगली स्पर्धाओं में भी भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।”
इससे पहले श्री मोदी ने ट्वीट कर चानू को बधाई देते हुए कहा था, “टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए एक सुखद शुरुआत के लिए नहीं कहा जा सकता था। भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। भारत की जय जयकार।”

