Report by : Neha Singh
Published at :
करोना कहर में 1500 से अधिक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
  • न्यूयॉर्क, एजेंसी

अमेरिका में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण ने अपना कहर बरपाया हुआ है। अस्पतालों में जगह नहीं है, आईसीयू पूरी तरह से भर चुके हैं, ऑक्सीजन की भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसी बीच हम आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में जो आंकड़े सामने आए है, वो डराने वाले हैं।

कोरोना के 1 लाख 91 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। जबकि 1500 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अमेरिका में जुलाई और अगस्त में हालात बदतर होने लगे और धीरे-धीरे संक्रमण ने भी रफ्तार पकड़ी और सितंबर में तो कोरोना ने सभी को चौंका दिया।

बच्चे हो रहे शिकार

अमेरिका में फैले डेल्टा स्वरूप ने बच्चों को अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है। इसको लेकर डॉक्टरों ने चेताया है कि इस वायरस से बच्चों को ज्यादा खतरा है।

आईसीयू में जगह नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया की सेंट्रल वैली के केंद्र में स्थित अस्पतालों में आईसीयू पूरी तरह से भर चुके हैं। अस्पतालों में तेजी से संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है और इलाज के लिए बिस्तर नहीं मिल रहे हैं।

अमेरिकी प्रशासन ने कोरोना के कहर को देखते हुए बूस्टर डोज लगाने की बात कही है। बता दें कि 20 सितंबर से कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगेगी। दरअसल, व्हाइट हाउस ने जल्द से जल्द 10 करोड़ लोगों को बूस्टर डोज लगाने की योजना बनाई है। ताकि डेल्टा स्वरूप के खिलाफ जारी जंग जीतने में मदद मिल सके।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›