• देश
  • फीचर्ड
  • मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी’ नाम पर मस्जिद से सियासी टकराव

    paramhanshacharya
    • मुर्शिदाबाद में नई मस्जिद की नींव, घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज
    • परमहंसाचार्य ने दी चेतावनी, बाबरी बनाने वालों को बताया राष्ट्रद्रोही
    • योगी बोले थे पुनर्निर्माण कयामत तक नहीं, अब बयानबाजी और तेज

    क्या बाबरी नाम पर नई मस्जिद की नींव देश में नया विवाद खड़ा करेगी? पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज बाबरी मस्जिद के नाम पर नई मस्जिद की नींव रखे जाने के साथ ही राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर परमहंसाचार्य का तीखा बयान सामने आया है।

    परमहंसाचार्य ने कहा कि जो राम मंदिर पर हमले की बात कर रहा था, उसका जेल में ही राम नाम सत्य हो गया। उन्होंने इसे एक संदेश बताते हुए कहा कि जो राम मंदिर का विरोधी है या बाबरी मस्जिद बनाने वाला अथवा उसका सहयोग करने वाला है, उसका अंजाम क्या होगा, इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से हो चुकी है।

    उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई विदेशी आक्रांता मुगल बाबर के नाम से एक ईंट भी रख रहा है तो वह नींव जरा गहरी खोदे, क्योंकि वही उसकी कब्र का काम करेगी। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ऐसे लोगों को राष्ट्रद्रोही करार दिया और इसे चेतावनी बताया।

    दरअसल मुर्शिदाबाद जिले में जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख और पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता हुमायूं कबीर ने मस्जिद निर्माण का औपचारिक ऐलान किया था, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की खबर सामने आई है।

    गौरतलब है कि हाल ही में बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कयामत के दिन तक भी नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि जो लोग कयामत का सपना देख रहे हैं, उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। अब मुर्शिदाबाद में मस्जिद निर्माण की शुरुआत के साथ बयानबाजी और सियासी टकराव और तेज हो गया है।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 min