• सुल्तानपुर
  • नदी से बोरी में जिंदा मिली बुजुर्ग महिला, गला दबाकर हत्या की कोशिश की आशंका

    IMG 20250825 WA0004
    • दीपक प्रेमी

    सुलतानपुर, संवाददाता।देहात कोतवाली क्षेत्र के बभनगवा घाट पर सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मछुआरों ने नदी में तैरती एक बोरी को देखा। शंका होने पर जब उन्होंने उसे किनारे लाकर खोला तो अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। बोरी में हाथ-पैर बंधी एक बुजुर्ग महिला जिंदा हालत में मिली।

    ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और महिला को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भिजवाया गया। पीड़िता की पहचान कुड़िया (वजूपुर) गांव निवासी के रूप में हुई है।

    सूत्रों के मुताबिक महिला के गले और चेहरे पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़िता का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

    इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना की हर पहलू से पड़ताल कर रही है।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins