Report by : editor
Published at :
Najibabad Bird Flu: कौवों के मरने से दहशत में ग्रामीण Najibabad Bird Flu: कौवों के मरने से दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

Najibabad Bird Flu: तहसील के ग्राम जोगीरम्पुरी में दो कौवे की अचानक मौत होने से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों में बर्ड फ्लू बीमारी को लेकर दहशत व्याप्त हो गई।

तहसील क्षेत्र के ग्राम जोगीरम्पुरी में एक सप्ताह के भीतर दो कौवों की मौत (Najibabad Bird Flu) से ग्रामीणों में पक्षियों में बर्ड फ्लू फैलने को लेकर आशंका व्याप्त हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पंजाब व हरियाणा में फैले बर्ड फ्लू का असर अब क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। बर्ड फ्लू के चलते ग्राम जोगीरम्पुरी में दो कौवे की अचानक मौत के बाद से ग्रामीणों को पक्षियों में वर्ड फ्लू फैलने की आशंका बढ़ती दिख रही है।

Najibabad Bird Flu: आये दिन मिल रहे मृत कौवे

वहीं तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन कौवो के मृत पाए जाने की घटना ने नजीबाबाद क्षेत्र में बर्ड फ्लू (Najibabad Bird Flu) की दस्तक को लेकर ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें उत्पन्न कर दी हैं। पांच दिन पूर्व थाना नांगलसोती के ग्राम हरचंदपुर में एक बगला व एक कौवा तथा दो दिन पूर्व मंडावली थाने के ग्राम औरंगापुर बसंता उर्फ काठपुर में भी एक कौवे मृत पड़ा मिल चुका है। हालांकि चिकित्सकों ने उक्त तीनों पक्षियों में से किसी भी मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि नहीं की है।

Najibabad Bird Flu: कौवों के मरने से दहशत में ग्रामीण
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›