• देश
  • Nitish Rana: दिल्ली में नीतिश की पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़, पुलिस में शिकायत दर्ज

    Untitled design 2023 05 06T124840.727

    ई रेडियो इंडिया

    कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी के साथ दिल्ली में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल, नीतिश राणा की पत्नी दक्षिण दिल्ली में थीं जब दो आरोपियों ने उनका पीछा किया और उन्हें घूरते रहे। इसके बाद दिल्ली के कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में दो लोग आरोपी हैं और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीतीश राणा की पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने कीर्ति नगर के उस चौराहे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपियों की पहचान चैतन्य शिवम और विवेक के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 18 साल है। एक आरोपी पांडव नगर और दूसरा पटेल नगर में रहता है। सोशल मीडिया पर दोनों आरोपियों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 min