Report by : Nisha Pal
Published at :
NEET EXAM 2023: रविवार को होने वाली नीट यूजी परीक्षा हुई स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

मणिपुर में हुई हिंसा के बाद नीट 2023 परीक्षा स्थगित कर दी गई है… आपको बता दें कि ये परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए स्थगित कर दी गई जिन्हें मणिपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। अब उनकी परीक्षा बाद की तारीख में आयोजित की जाएगी। शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने एनटीए से अपील की थी कि मणिपुर में मौजूदा स्थिति के कारण छात्र ब्रॉडबैंड और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के कारण नीट 2023 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं। 

शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने एनटीए से अनुरोध किया है कि राज्य में परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षा फिर से शेड्यूल की जाए या स्थगित की जाए। इसके बाद एनटीए ने मणिपुर में केंद्रों पर परीक्षा स्थगित करने के बारे में एक अधिसूचना प्रसारित की है…. और अब जल्द ही एनटीए द्वारा अगली तारीख की घोषणा की जाएगी। 

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›