Report by : Nisha Pal
Published at :
CBSE Result 2023: सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिज़ल्ट हुआ जारी, छात्राओं ने मारी बाज़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे जारी किए तो वहीं दोपहर बाद सीबीएसई की ओर से 10वीं के परिणाम घोषित किए गए। 10वीं के रिजल्ट में देहरादून रीजन के करीब 90 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 12वीं में देहरादून रीजन में करीब 80 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों व शिक्षकों ने भी अपनी खुशी जाहिर की।

आपको बता दें कि सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बार 12 वीं में करीब 90% लड़कियां और करीब 84% लड़के हैं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले इस बार आगे रहीं। छात्राओं का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में छह फीसदी अच्छा है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›