Report by : Nisha Pal
Published at :
Rani Mukherji: ओटीटी पर जल्द दस्तक देगी मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग और कंटेंट की जमकर तारीफ हुई थी और फिल्म को क्रिटिक्स से खूब सराहना भी मिली थी। अब मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है। रानी मुखर्जी ने मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के साथ लंबे वक्त बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। फिल्म में उन्होंने एक मां का दमदार किरदार निभाया, जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है।

आपको बता दें कि इस फिल्म को बनाने के लिए सागरिका चक्रवर्ती की किताब ‘द जर्नी ऑफ ए मदर’ का सहारा लिया गया है और यह साल 2011 की घटना है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य किरदार देविका चैटर्जी के रोल में है। वहीं उनके पति की भूमिका में टालीवुड के अभिनेता अनिर्बान भट्टाचार्य है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›