• मनोरंजन
  • अब अजय देवगन की ये मूवी बनेगी दर्शकों की चहेती

    ajay devgun moview jpg

    बॉलीवुड में खाफी दिनों से कोई दमदार भूतिया फिल्म नहीं आई है, जिसे देखने के बाद फैंस के रोंगटे खड़े हो जाएं, लेकिन अब इसी कमी को पूरा करने के लिए पहली बार आर माधवन और अजय देवगन की जोड़ी एक साथ आगे आ रही है। दोनों ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ की घोषणा कर दी है। फिल्म के पोस्टर की पहली झलक दिखाते हुए दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है।

    बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन और अजय देवगन ने शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म ‘शैतान’ का पोस्‍टर जारी किया। यह काले जादू की एक डरावनी फिल्म है। इसके कलाकारों में अभिनेत्री ज्योतिका भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर माधवन ने शैतान के पोस्टर की झलक दिखाई, जिसमें लाल और काले रंग की वूडू गुड़िया की एक श्रृंखला है, जो एक भयानक अहसास दे रही है। इसे साल की सबसे मनोरंजक अलौकिक फिल्म करार दिया जा रहा है।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins