Skip to content
e radio india
  • Home
  • देश
    • ई-रेडियो इंडिया TV
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • जौनपुर
      • बिजनौर
      • मेरठ
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • फीचर्ड
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • योग
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • हंसी मजाक
  • शिक्षा
    • ओशो हिंदी प्रवचन
    • कविता व गीत
    • धर्म
    • लघु कहानी
  • eServiceMantra
  • Our Team
  • न्यूज वालंटियर बनें
  • मासिक अन्न सेवा
  • विज्ञापन दर

Nutima Hospital Meerut में भाजपा नेता के बहन की मौत

Posted on 15/07/2025 by News Desk
Nutima Hospital Meerut में भाजपा नेता के बहन की मौत

Nutima Hospital Meerut में बेरियाट्रिक सर्जरी कराने के बाद महिला की मौत हो गई। Nutima Hospital Meerut में यह सर्जरी 11 जुलाई को की गई थी। परिजनों का आरोप है कि सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने स्टिच ठीक से नहीं लगाए, जिसके कारण उसकी बॉडी में इन्फेक्शन फैल गया। इससे मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई करने की मांग की।

भाजपा नेता व महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी की छोटी बहन रजनी गुप्ता की Nutima Hospital Meerut में 11 जुलाई को बेरियाट्रिक सर्जरी हुई थी। रजनी गुप्ता की उम्र 55 साल है, जिनके पति का नाम ब्रजमोहन गुप्ता है। उनकी पत्नी का इलाज डॉ. ऋषि सिंघल के यहां चल रहा था। घरवालों का आरोप है कि डॉ. ने सही से इलाज नहीं किया। जिसकी वजह से रजनी के पेट में सर्जरी के बाद फ्लूड जमा हो गया। इन्फेक्शन फैलने लगा। परिजनों ने बताया, रजनी और उसकी 28 साल की बेटी शिवानी दोनों ओवरवेट थीं।

रजनी ने यह ऑपरेशन कराया था। 11 जुलाई को ऑपरेशन हुआ। इसके बाद दूसरे दिन ही मां की तबीयत बिगड़ने लगी। मां के पेट में काफी दर्द था। जब डॉक्टर से कंसल्ट किया तो उन्होंने कहा कि नॉर्मल सर्जरी का दर्द है होता है। विक्स लगाने से सही हो जाएगा। लेकिन, महिला का दर्द सही नहीं हुआ। दोनों के ऑपरेशन के लगभग 3 लाख 70 हजार की फीस लगी थी।

Nutima Hospital Meerut में भाजपा नेता के बहन की मौत
Nutima Hospital Meerut में भाजपा नेता के बहन की मौत

Nutima Hospital Meerut में आपरेश्पन के बाद पेट के आस-पास फ्लूड मिला

13 जुलाई को जब परेशानी बढ़ने लगी, तब परिजनों ने दोबारा डॉक्टर से कंसल्ट किया। Nutima Hospital Meerut जाकर जांच कराई। एक्सरे कराया तो पेट के आस-पास फ्लूड मिला। 14 जुलाई को दोबारा महिला का ऑपरेशन कराया गया। हालत बिगड़ गई। दोबारा ऑपरेशन के बाद महिला का हार्ट कोलेप्स कर गया।

विधायक पहुंचें तो वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया

सूचना पर Nutima Hospital Meerut में किठौर विधायक शाहिद मंजूर भी मौके पर पहुंचे। किठौर विधायक के पहुंचने के बाद महिला को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया। दिनभर डॉक्टर महिला को वेंटिलेटर पर रखे रहे, शाम को उसकी मौत हो गई।

Post navigation

Previous: सुरक्षा के नाम पर मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ टोकन, मरीजों की बढ़ी दिक्कत
Next: Adaptive Radiotherapy in Meerut: कैंसर मरीज को मिला जीवनदान

Related Posts

फ्रेशर्स पार्टी "नव्यम-2021" में छात्रों ने मचाया धमाल
  • मेरठ

फ्रेशर्स पार्टी “नव्यम-2021” में छात्रों ने मचाया धमाल

  • Pratima Shukla
  • 08/02/2021
  • 0

मिस्टर एंड मिस फ्रेशर का खिताब निशांत और श्रेया ने जीता मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित […]

RG PG Collage Meerut में जी20 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मेरठ

RG PG Collage Meerut में जी20 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

  • Pratima Shukla
  • 09/09/2023
  • 0

RG PG Collage Meerut में 22 यू०पी० गर्ल्स बटालियन की दोनों एनसीसी इकाइयों ने महाविद्यालय […]

bgcnggnh jpg
  • मेरठ

प्रदेश सरकार ने बनाया आमजन का जीवन व सफर सुगम: सांसद राजेन्द्र अग्रवाल

  • Neha Singh
  • 16/09/2021
  • 0

मेरठ। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्य नाथ जी ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम […]

Copyright © eradioindia Theme: Legacy News By Adore Themes.