Report by : Santram Pandey
Published at :
प्रेक्षक ने निर्वाचन के संबंध में की अधिकारियों के साथ बैठक दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन बैलेट पेपर के माध्यम से वरीयता क्रम के आधार पर होगा-प्रेक्षकनिर्वाचन
मेरठ। उ0प्र0 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 मंे मेरठ गाजियाबाद हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पे्रक्षक श्री अनिल कुमार तृतीय ने आज सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी हाॅल में निर्वाचन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी उनके दायित्वो की जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रेक्षक ने कहा कि आयोग द्वारा दिये गये सभी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।
उन्होने बताया कि निर्वाचन बैलेट पेपर के माध्यम से वरीयता क्रम के आधार पर होगा। उन्होने कहा कि सकुशल, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी व सुचितापूर्ण ढ़ग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।सर्किट हाउस के एनेक्सी में अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुये प्रेक्षक श्री अनिल कुमार तृतीय ने अधिकारियों से उनके निर्वाचन संबंधी दायित्वों (जाॅब रोल) की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुये उनका मार्गदर्शन भी किया। उन्होने स्टेशनरी बैग में आयोग द्वारा अनुमन्य सभी वस्तुएं हो इसको सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी के0 बालाजी ने बताया कि मेरठ गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 में जनपद मेरठ में 1678, गाजियाबाद में 799 व जनपद हापुड में 863 तथा जनपद बागपत में 910 मतदाता है इस प्रकार कुल 4250 मतदाता है। उन्होने बताया कि जनपद मेरठ में 17, बागपत में 08, जनपद गाजियाबाद में 11 तथा जनपद हापुड मंे 07 मतदान केन्द्र है। इस प्रकार कुल 43 मतदान केन्द्र बनाये गये है। उन्होने बताया कि मतदाता वरीयता क्रम डिजिट (अंकों) में लिख सकते है शब्दो में नहीं लिखना है। उन्होने बताया कि बैलेट पेपर का रंग गुलाबी होगा तथा वरीयता क्रम आयोग द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले बैंगनी रंग के स्कैच पेन से ही अंकन किया जाना है।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ प्रभाकर चैधरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›