E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

Operation Sindoor in Pakistan, nine terrorist hideouts attacked
देश फीचर्ड

पाक में ऑपरेशन सिंदूर, नौ आतंकी ठिकानों पर हमला

  • आधी रात बाद एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान में अफरा तफरी
  • हमलों में मारे गए 90 से ज्यादा आतंकी, दर्जनों घायल

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मंगलवार आधी रात बाद अचानक एयर स्ट्राइक कर दी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर कई स्थानों पर आतंकी ठिकाने नष्ट कर दिए हैं। अचानक हुई कार्रवाई से पाकिस्तान में अफरा तफरी मची हुई है। एयर स्ट्राइक मंगलवार रात करीब 1:30 बजे हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर एयर स्ट्राइक पर निगरानी करते रहे।

पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर तहत नौ आतंकी अड्डों पर हमला किया है। पीओके में कई जगहों पर हमला किया है। बहावलपुर में आतंकवादियों का बड़ा कैंप है। जिसे जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है। करीब 90 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर। कोटली, बहावलपुर, मुजफ्फराबाद समेत कई स्थानों पर हुए हमलों में अत्याधुनिक हथियार इस्तेमाल किए गए हैं। पाकिस्तान सीमा पर सभी एयर सिस्टम एक्टिवेट कर दिए गए हैं। एक लड़ाकू विमान पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहा था उसे भारतीय सेवा ने मार गिराया है।

Operation Sindoor in Pakistan, nine terrorist hideouts attacked
Operation Sindoor in Pakistan, nine terrorist hideouts attacked

भारत ने लिया बदला

भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया अनुसार भारत ने पाकिस्तान में मुजफ्फराबाद समेत 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल से हमले से तबाह कर दिया है। भारत सरकार ने हमला संबंधी अधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। हमले बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।

हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के कम से कम 30 आतंकी मारे गए हैं। अन्य ठिकानों पर मारे गए आतंकियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। बताया जा रहा है 90 से अधिक आतंकी मारे गए हैं। भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

पीओके पर भी सर्जिकल स्ट्राइक

भारतीय सेना ने पाकिस्तान साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। पीओके प्रमुख आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह कर दिया है। भारत ने अपनी ही जमीन से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागी हैं। पाकिस्तान में भारत से कोई फाइटर जेट नहीं घुसा है। बताया जाता है भारतीय सीमा में घुस रहे पाकिस्तानी फाइटर
जेट JF-17 मार गिराया है।

हमले के बाद पाकिस्तान विदेश मंत्री इशाक डार का बयान, कहा-भारत ने पाक की संप्रभुता का उल्लंघन किया आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद पाकिस्तान बिलबिला उठा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि भारत ने पाक की संप्रभुता का उल्लंघन किया है। यह एक तरीके से युद्ध छेड़ने जैसा है।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।