• जौनपुर
  • ओवरलोड एवं मशीन खराब का दंश झेलता खुटहन

    IMG 20250924 WA0005
    Suresh kannojiya

    शाहगंज/जौनपुर। पावर हाउस खुटहन सुईथाकला फीडर के कार्यालय पर जाकर क्षेत्र के लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली की सही आपूर्ति की मांग किया। ज्ञात हो कि विगत कुछ माह से खुटहन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बिल्कुल गायब है जिससे क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मोबाइल चार्ज तक नहीं हो पाता है ऐसे में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है दर्जनों की संख्या में पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने पावर हाउस सुईथाकला फीडर पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की।

    समाजसेवी विनोद कुमार प्रजापति ने विरोध प्रदर्शन के बाद प्रेस वार्ता में बताया कि अधिकारियों से दूरभाष पर बात हुई तो अधिकारियों ने 24 घंटे का वक्त मांगा है और कहां की ओवरलोड एवं मशीन खराब होने से बिजली आपूर्ति में दिक्कत आ रही है जिसे जल्द सही कर लिया जाएगा और जनमानस को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    उक्त प्रदर्शन में मनोज अग्रहरि अनिल गुप्ता लालमन गुप्ता संदीप अग्रहरि चौथी गुप्ता विकास अग्रहरि पिंटू गुप्ता उमेश अग्रहरि अशोक अग्रहरि मनीष यादव उपस्थित रहे।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 min