• उत्तराखंड
  • धमाकों की आवाज से हड़कंप, अलर्ट मोड पर पुलिस व खुफिया एजेंसी, जांच में जुटी टीमें

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    देहरादून। देहरादून में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजकर 10 मिनट के आसपास इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि पूरे पछवादून की धरती कांप गई। धमाका इतना जोरदार रहा कि चारों तरफ लोग घरों से बाहर निकल गए। गनीमत है कि अभी तक कहीं से किसी के हताहत या जनहानि की कोई खबर नहीं है।बताया जा रहा है कि दिल-दहलाने वाले इस धमाके की गूंज सहसपुर, सेलाकुई से शिमला बाइपास रोड से लेकर प्रेमनगर आईएमए और एफआईआर वाले इलाके में सबसे ज्यादा महसूस किए गए। धमाका इतना जबरदस्त रहा कि देहरादून की हर थाना-चौकी की पुलिस अलर्ट हो गई।आवाज की सूचना मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह खुद अलर्ट मोड में आकर चारों तरफ से सूचना एकत्र कर रहे हैं। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक धमाका हवा में होना बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी भी स्पष्ट पुष्टि नहीं है। लेकिन, पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जांच पड़ताल कर रहा है।एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने आम जनमानस से अपील की है कि ऐसी किसी भी गुमराह होने वाली सूचना और खबरों से बचे। इस धमाके के बारे में सूचना की तत्काल जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन से साझा करें।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins