• उत्तर प्रदेश
  • रास्ते में अचानक बस खराब होने से यात्री हुए परेशान, बस-चालक से हुई नोंकझोंक

    Screenshot 20190429 220551 jpg

    ई रेडियो इंडिया

    दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही बस एटा में अचानक खराब हो गई, जिससे चालक ने रोडवेज बस को स्टैंड पर खड़ा कर दिया। इसके बाद जब यात्रियों ने परिचालक से रुपये मांगे तो उसने उन्हे दूसरी बस से भेजने की बात कही, जबकि यात्री पहले से ही दो घंटे तक इंतजार कर चुके थे। इसको लेकर यात्रियों की बस चालक व परिचालक से नोकझोंक होने लगी। काफी देर बाद फर्रुखाबाद जाने के लिए बस आई तब यात्री अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

    एआरएम राजेश यादव का कहना है कि यात्रियो की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन चालक-परिचालक का व्यवहार गलत रहा है, ऐसा करना उचित नहीं है। संबंधित डिपो को पत्र भेजा जाएगा जिससे चालक और परिचालक अपनी मनमानी पर उतारू न हो।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins