
भारतीय नौसेना के प्रमुख प्रारंभिक प्रशिक्षण संस्थान आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को नौसेना अग्निवीरों और भारतीय तटरक्षक बल के नाविकों के नौवें बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी। इस समारोह के साथ 3,300 से अधिक प्रशिक्षु अपना 16 सप्ताह का प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा करेंगे। यह आईएनएस चिल्का से प्रशिक्षण लेकर उत्तीर्ण होने वाला अब तक का सबसे बड़ा बैच होगा।नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन समारोह में मुख्य अतिथि और निरीक्षण अधिकारी होंगे। वहीं, दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना समारोह की अध्यक्षता करेंगे।पासिंग आउट परेड प्रशिक्षुओं के गहन प्रारंभिक प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक होगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अनुशासित, शारीरिक रूप से सक्षम, मानसिक रूप से मजबूत और पेशेवर तौर पर दक्ष समुद्री योद्धा बनाना है।

