• देश
  • PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को मिला धमकी भरा पत्र, पुलिस ने की जांच शुरू

    PM Narendra Modi 002 1600 Wikimedia Commons 16537217274x3 2 jpg

    ई रेडियो इंडिया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व पीएम राजीव गांधी की तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मोदी सोमवार को दो दिवसीय केरल यात्रा पर जाने वाले हैं। इस बीच उन्हे एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें लिखा है कि पीएम मोदी को राजीव गांधी की तरह बम से उड़ाया जाएगा। इस धमकी भरे पत्र की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने पत्र की जांच शुरू की तो उसमें एन.के जॉनी नाम के एक व्यक्ति का पता लिखा था। पुलिस ने कोच्चि के मूल निवासी जॉनी से पूछताछ की तो उसने पत्र लिखे जाने से इनकार कर दिया। हालांकि जॉनी ने एक व्यक्ति पर आरोप लगायाए जो उसके खिलाफ द्वेष रखता है। जिसके बाद जॉनी ने उन लोगों के नाम साझा किए हैं जिन पर उसे शक है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित वीवीआईपी सुरक्षा योजना को लीक करने के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की है।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins