E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

PM Narendra Modi 002 1600 Wikimedia Commons 16537217274x3 1 jpg
विदेश

PM मोदी ने मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, कहा- दुख की इस घड़ी में भारत रूस के साथ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए आतंकवादी हमले की शनिवार को कड़ी निंदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पोस्ट पर लिखा, ”हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुए इस आतंकी हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 80 घायलों को मॉस्को के अस्पतालों में ले जाया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अगले दो दिनों में राजधानी में सभी सामूहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

2773c19b06fc0d688fa077010794613b40faa189928af43bfb228dccb26698b9
नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।