जौनपुर

प्रयागराज में कवि राहुल राज मिश्र की रचना ‘आईए-आईए, पास तो आईए’ पर झूम उठा प्रयागराज

सुइथाकला। कविता जब हृदय से फूटती है तो शब्दों में संगीत और भावनाओं में सुगंध घुल जाती है। रविवार की शाम प्रयागराज की पावन धरती पर कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जब श्रृंगार रस के कवि और सवायन गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक राहुल राज मिश्र ने अपनी रचना “आईए-आईए, पास तो आईए” का ऐसा मधुर काव्यपाठ किया कि सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और मानो पूरा प्रयागराज झूम उठा।

यह आयोजन “अपना परिवार” संस्था के तत्वावधान में “एक भारत श्रेष्ठ भारत संगम” अभियान के अंतर्गत “ऋषिरुवाच कवि सम्मेलन” शीर्षक से संपन्न हुआ। इस कवि सम्मेलन ने न केवल शब्दों की शक्ति का परिचय दिया, बल्कि विविध सांस्कृतिक रंगों से प्रयागराज की सांझ को आलोकित कर दिया।

किन्तु जब मंच पर राहुल राज मिश्र ने कदम रखा और उनकी आवाज़ में “आईए-आईए, पास तो आईए…” की गूंज बिखरी, तो जैसे शब्दों ने नृत्य करना शुरू कर दिया। प्रेम, अनुराग और मानवीय भावनाओं से ओतप्रोत उनकी पंक्तियाँ श्रोताओं के मन-मंदिर में गूंज उठीं। हर श्रोता के अधरों पर मुस्कान और हृदय में उल्लास का संचार हो उठा।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जहाँ मंचासीन कवियों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के डॉ. शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी और दुर्गेश शांडिल्य ने अतिथि कवियों का स्वागत कर उनके साहित्यिक योगदान का महिमामंडन किया।

यह कवि सम्मेलन केवल शब्दों का उत्सव नहीं था, बल्कि भारतीय साहित्य की उस जीवंत परंपरा का पुनर्जागरण था, जहाँ भावनाएँ वाणी बनती हैं और वाणी से संस्कार उपजते हैं। प्रयागराज की इस कवि संध्या ने सिद्ध कर दिया कि कविता आज भी हृदयों को जोड़ने की सबसे सशक्त कड़ी है।

📰 निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है!

स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।

🙏 आपका छोटा सा सहयोग बन सकता है सत्य की सबसे बड़ी ढाल

  • जब मीडिया बिक जाती है — सत्ता हावी हो जाती है।
  • जब पत्रकार डरते हैं — आम जनता की आवाज़ दब जाती है।
  • जब सच रुकता है — लोकतंत्र कमजोर होता है।

📢 आप दान नहीं दे रहे… आप सत्य, न्याय और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं

आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं

👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।

📞 सीधे संपर्क करें:

💳 ऑनलाइन योगदान दें:

आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।

हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨

आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪

Whatsapp your news to 09808899381

ये👇समाचार भी पढ़ें

पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-

अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

  • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
  • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
  • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
  • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
  • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
  • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
  • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
  • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
  • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
  • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
  • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com