• देश
  • विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी, कांग्रेस ने बनाया प्लान

    Congress ka naya plan

    कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन को दुरुस्त करने के साथ ही क्षेत्रवार वोटबैंक का आकलन किया जा रहा है। पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों को तीन श्रेणी में बांट रही हैं। पहली श्रेणी में करीब 175 सीटें रखी जाएंगी। इसके लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव अब तक 25 जिलों का दौरा कर चुके हैं। इन जिलों में अगले माह से प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र देंगे। लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन था। सामाजिक न्याय, जाति जनगणना और संविधान रक्षा के मुद्दे पर पार्टी को समर्थन मिला। कांग्रेस एक सीट से बढ़कर छह पर पहुंच गई हैं। अब पार्टी की रणनीति है कि विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर लिया जाए।

    इसके तहत पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल यादव पश्चिम और पूर्वांचल के करीब 25 जिलों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक ढांचा सुधार की रणनीति बनाई गई और भविष्य की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही कांग्रेस से साथ जुड़ने वाले वोटबैंक का आकलन किया गया। इसके लिए संबंधित जिलों के सक्रिय पदाधिकारियों को लक्ष्य दिए गए हैं। ये पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्रवार कांग्रेस की अब तक रही पैठ, वोटबैंक, जातिगत आंकड़ा और पिछले पांच चुनावों में हार-जीत के अंतर, पार्टी के लिए कौन सा मुद्दा मुफीद रहेगा, इसका ब्योरा तैयार करेंगे। दूसरे चरण में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इन जिलों का दौरा करेंगे। उस वक्त चिह्नित किए गए सक्रिय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ाई जाएगी

    प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों को तीन श्रेणी में बांटा जाएगा। करीब 175 सीटों को पहली श्रेणी में रखा जाएगा। ताकि सपा के साथ गठबंधन पर बात चले तो इन सीटों की मांग की जा सके।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins