• देश
  • 26वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    Droupadi Murmu official portrait 2022 jpg

    ई रेडियो इंडिया

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चांदी की परत वाली थाली में नाश्ता, लंच और डिनर करेंगी… दरअसल, राष्ट्रपति शिमला विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। 18 से 21 अप्रैल तक वह शिमला में रहेंगी। इस दौरान उनकाे पर्यटन निगम की ओर से खाना परोसा जाना है। ऐसे में किचन से लेकर खाना परोसने वाले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट होंगे। यही नहीं, आसपास रहने वाले लोगों का भी यह टेस्ट करना अनिवार्य किया गया है। बता दें कि राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में लंच और छराबड़ा स्थित रिट्रीट राष्ट्रपति आवास में उनका डिनर होगा।

    उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मुख्य सचिव ने उनके दौरे को लेकर सचिवालय सामान्य प्रशासन व अन्य अधिकारियों से बैठक भी कर ली है। राष्ट्रपति मुर्मू विश्वविद्यालय शिमला में 26वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित मंत्री और अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 min