Report by : Nisha Pal
Published at :
हेमा मालिनी को किया जा रहा ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

हाल ही में मुंबई मेट्रो में सफर करने को लेकर हेमा मालिनी खूब चर्चा में रहीं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी की तारीफों के खूब पुल बांधे। हेमा मालिनी ने भी अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस को चौंका दिया था और मेट्रों में सफर करने को काफी शानदार बताया था… 

मगर, आज अचानक हर कोई उन्हीं हेमा मालिनी को ट्रोल करता नजर आ रहा है। आखिर ऐसा क्या हो गया? …तो आपको बता दें कि इसके पीछे वजह है हेमा मालिनी का एक ट्वीट, जिसमें उन्होंने बिहू को बिहार का त्योहार बता दिया। यूजर्स ने जब उन्हें ट्रोल करना शुरू किया तो एक्ट्रेस ने बाकायदा इस बात की माफी मांगी। 

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›