• जौनपुर
  • प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

    प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण 3
    Suresh kannojiya

    शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से जौनपुर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने शीतला चौकियां धाम, जौनपुर का शाही किला, गोमती नदी घाट और नौका विहार का आनंद लिया। लोहिया पार्क में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक समय बिताया।

    प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण 1

    भ्रमण को खंड शिक्षा अधिकारी श्री बसंत शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षिक भ्रमण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से वे निजी व्यय पर बच्चों को शैक्षिक यात्राएं कराते आ रहे हैं, जिसमें विद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

    प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण 2

    भ्रमण में सहायक अध्यापक धनंजय मिश्र, नीतू शर्मा, रीता यादव, ऊषा देवी और सीता देवी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। रास्ते में वी डी एस स्कूल के प्रधानाचार्य तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डेन श्रीमती एकता नीलम ने बच्चों को बिस्किट वितरित कर आशीर्वाद दिया।

    विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता का विकास होता है तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins