Report by : News Desk
Published at :
Album Rihai जल्द होगी रिलीज, प्राची देसाई व रोहित खंडेलवाल ने किया है अभिनय
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई और मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले पहले एशियाई विजेता और अभिनेता रोहित खंडेलवाल का नया म्यूजिक वीडियो अलबम रिहाई जल्द ही रिलीज होगा।

प्राची देसाई और रोहित खंडेलवाल पर फिल्माया गया म्यूजिक वीडियो अलबम रिहाई पूरी तरह बनकर है। यह म्यूजिक अलबम अगले सप्ताह रिलीज होगा। म्यूजिक वीडियो अलबम के निर्माता राज जायसवाल में कहा कि यह अलबम मनोरंजन से भरपूर है, जिसमे रोमांस और वेवफाई का पूरा डोज है।

गौरतलब है कि रिहाई अलबम का निर्देशन नवजीत बुट्टर ने किया है, वही बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर यासिर देसाई ने अपनी आवाज से गाने को स्वरबद्ध किया है।लिरिक्स और म्यूजिक कम्पोज़ संजीव चतुर्वेदी ने किया है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›