Report by : News Desk
Published at :
नफ्ताली बेनेट ने ली इजरायल के नये प्रधानमंत्री की शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी। यामिना दक्षिणपंथी राजनीतिक गठबंधन के नेता नफ्ताली बेनेट ने रविवार को इजरायल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही पिछले 12 वर्षाें से सत्ता में रहे निवर्तमान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी सत्ता से बेदखल हो गये। इजरायली संसद ‘नेसेट’ ने कई वर्षाें की राजनीतिक अस्थिरता के बाद श्री नेतन्याहू के विरोधियों की ओर से गठित नयी गठबंधन सरकार के पक्ष में वोट किया है।

गठबंधन यामिना के प्रमुख नफ्ताली बेनेट को पहले प्रधानमंत्री बनाया जायेगा और और लगभग दो वर्ष बाद इजरायल की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी येश अतिद के नेता यायर लैपिड उनकी जगह लेंगे। संसद में हुए मतदान के दौरान नये समझौते के पक्ष में 60 सांसदों ने मत दिया जबकि 59 ने इसके खिलाफ वोट दिये।

इसके बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा और इसके बाद पहली मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इससे पहले, इजरायल के राष्ट्रपति रियुवेन रिवलिन ने इजरायल की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी येश अतिद के नेता यायर लैपिड को गठबंधन सरकार बनाने का जनादेश दिया। कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मार्च के अनिर्णायक चुनावों के बाद जनादेश अर्जित करने में विफल रहने के बाद श्री लैपिड को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया गया

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›