Report by : News Desk
Published at :
पुरोहित, स्टालिन ने मिल्खा सिंह के निधन पर जताया शोक
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुराेहित एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने महान एथलीट उड़न सिख मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुरोहित ने अपने शोक संदेश में कहा कि पद्म श्री मिल्खा सिंह के निधन से वह स्तब्ध और गहरे दुख में हैं।

राजभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया,“कप्तान मिल्खा सिंह चार बार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रहे और ‘फ्लाइंग सिख’ के रूप में भी जाने जाते हैं। भारत के महानतम ट्रैक और फील्ड स्प्रिंटर में से एक मिल्खा सिंह ने भारतीय सेना में सेवारत रहने के दौरान भी खेलों को प्रोत्साहित किया।”

उन्होंने कहा,“मेरी संवेदना मिल्खा सिंह के परिजनों और उनके प्रशंसकों के साथ हैं।” स्टालिन ने एक संदेश में कहा कि मिल्खा सिंह के निधन से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा,“ उनका जीवन और उपलब्धियां सभी बाधाओं को धता बताते हुए युवा भारतीयों को प्रेरित करती रहेंगी।”

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›