• जौनपुर
  • सामाजिक सरोकारों की दिशा में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल

    सामाजिक सरोकारों की दिशा में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल
    Suresh kannojiya

    जौनपुर। दिनांक 8 अप्रैल, 2026 को राजभवन सचिवालय, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में किये जा रहे प्रेरणादायी पहल के अंतर्गत राजकीय बालिका गृह, रामनगर, वाराणसी का शैक्षणिक एवं संवेदनशील भ्रमण किया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. वंदना सिंह के संरक्षण एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय की टीम ने बालिका गृह में निवासरत बालिकाओं के जीवन के विभिन्न आयामों—शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, मानसिक सुदृढ़ता एवं पुनर्वास—का गहन अध्ययन एवं मूल्यांकन किया। भ्रमण का उद्देश्य केवल व्यवस्थाओं का अवलोकन करना ही नहीं, बल्कि यह भी था कि विश्वविद्यालय किस प्रकार पॉक्सो अधिनियम एवं अन्य संवेदनशील परिस्थितियों में संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं के पुनर्वास, मनोवैज्ञानिक सशक्तिकरण, कौशल विकास तथा सामाजिक पुनर्स्थापन में प्रभावी योगदान दे सकता है।

    भ्रमण दल का नेतृत्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने किया। उनके साथ उपकुलसचिव श्रीमती बबीता, अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान विभाग की डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव एवं डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय, अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान की शोध छात्रा एवं वरिष्ठ नैदानिक मनोवैज्ञानिक पायल एवं श्री दिवाकर शर्मा उपस्थित रहे। संरक्षणगृह की प्रभारी संगीता राय, परामर्शदाता दीपिका सिंह एवं उनकी टीम ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए संपूर्ण परिसर का विस्तृत निरीक्षण कराया तथा आवास, पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श सेवाएं, शैक्षणिक गतिविधियां एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समग्र जानकारी प्रदान की।

    विश्वविद्यालय टीम ने बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी शैक्षणिक अभिरुचि, मानसिक स्वास्थ्य, भविष्य की आकांक्षाओं एवं पुनर्वास से जुड़ी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया। इस दौरान टीम ने उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु नियमित रूप से शैक्षणिक परामर्श, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, व्यक्तित्व विकास सत्र एवं कौशल उन्नयन कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

    अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के सहयोग से बालिकाओं के शैक्षणिक उन्नयन, करियर मार्गदर्शन, मानसिक परामर्श एवं पुनर्वास कार्यक्रमों में निरंतर सहयोग प्रदान किया जाएगा।

    इस अवसर पर बालिका गृह की प्रभारी संगीता राय ने विश्वविद्यालय की इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी से संरक्षण गृह में रह रही बालिकाओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास एवं पुनर्वास की प्रक्रिया को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने भविष्य में संयुक्त रूप से जागरूकता अभियानों, प्रशिक्षण सत्रों एवं कार्यशालाओं के आयोजन पर भी सहमति व्यक्त की।

    भ्रमण के समापन पर विश्वविद्यालय टीम ने संरक्षण गृह की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत दिया तथा बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। मा कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों द्वारा किया जा रहा यह पहल शैक्षणिक संस्थाओं के न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि समाज के संवेदनशील वर्गों के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का भी सशक्त परिचायक है।

    📰 निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है!

    स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️

    क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।

    🙏 आपका छोटा सा सहयोग बन सकता है सत्य की सबसे बड़ी ढाल

    • जब मीडिया बिक जाती है — सत्ता हावी हो जाती है।
    • जब पत्रकार डरते हैं — आम जनता की आवाज़ दब जाती है।
    • जब सच रुकता है — लोकतंत्र कमजोर होता है।

    📢 आप दान नहीं दे रहे… आप सत्य, न्याय और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं

    आपका हर योगदान:
    ✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
    ✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
    ✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
    ✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं

    👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।

    📞 सीधे संपर्क करें:

    💳 ऑनलाइन योगदान दें:

    आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।

    QR Kotak Trinath Mishra

    हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
    आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨

    आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪

    Whatsapp your news to 09808899381

    Thanks

    ये👇समाचार भी पढ़ें

    Ham Ladenge Sathiyon

    पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-

    अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
    साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

    इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

    • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
    • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
    • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
    • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
    • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
    • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
    • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
    • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
    • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
    • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
    • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com
    e service mantra profile Copy
    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins