Report by : editor
Published at :
राघव-परिणीति शादी के लिए उदयपुर पहुंचे, रस्में हो गईं शुरू
झीलों की नगरी उदयपुर में AAP से राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी रविवार को होगी। राघव-परिणीति शुक्रवार सुबह उदयपुर पहुंच गए हैं। वेडिंग के लिए पर्ल व्हाइट थीम रखी गई है। शादी में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई सेलेब्रिटी शामिल होंगे।










