बालिका वर्ग में नैंसी विजेता, स्लो बाइक रेस में आकाश अव्वल, यातायात जागरूकता का दिया संदेश

शाहगंज/ जौनपुर। शाहगंज कस्बे में गुरुवार शाम स्लो बाइक और स्लो साइकिल रेस के जरिए यातायात जागरूकता का अभियान चलाया गया । सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने घासमंडी चौक पर आयोजित प्रतियोगिता के जरिए लोगों से धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित घर पहुंचने को जिम्मेदारी समझने की अपील की ।
प्रतियोगिता में कुल 130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । स्लो बाइक रेस में आकाश यादव, स्लो साइकिल रेस में राजन यादव और नैंसी अग्रहरि पहले स्थान पर रही । स्लो साइकिल रेस के विजेता बालक और बालिका को पुरस्कार स्वरूप साइकिल दी गई ।
अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि जेसीआई सप्ताह के दौरान यातायात सुरक्षा जागरूकता के लिए हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । जेसी सप्ताह चेयरमैन उज्ज्वल सेठ ने बताया कि डायमंड जेसी सप्ताह के चौथे दिन आयोजित प्रतियोगिता में स्लो बाइक रेस का खिताब आकाश यादव ने सबसे धीमे बाइक चलाकर जीता । दूसरे स्थान पर राज गुप्ता और तीसरे स्थान पर मोहम्मद आजम रहे । स्लो साइकिल रेस के बालिका वर्ग में नैंसी अग्रहरि पहले, अनन्या गुप्ता दूसरे और इंदु गौतम तीसरे स्थान पर रहीं । स्लो साइकिल रेस के बालक वर्ग में राजन यादव पहले, शिव अग्रहरि दूसरे और राज मौर्य तीसरे स्थान पर रहे ।
विजेताओं को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, विशिष्ट अतिथि उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह, अरशद अंसारी ने अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यक्रम लोगों को धीरे और सुरक्षित चलने का संदेश देने में पूरी तरह सफल रहा । कार्यक्रम संयोजक अमृत अग्रहरि ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया । संचालन निर्भय जायसवाल और सौरभ सेठ ने किया ।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार मिश्रा, रमेश गुप्ता, मनोज पांडेय, रविकांत जायसवाल, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, आशीष जायसवाल, निर्भय जायसवाल, सचिव आदित्य अग्रहरि, अमृता जायसवाल, आशीष प्रीतम, सुजल मोदनवाल, रोहित गुप्ता, सुशील मोदनवाल, सर्वेश अग्रहरि, अनूप सेठ, अनूप गुप्ता, आयुष अग्रहरि आदि मौजूद रहे ।

📰 निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है!
आपके द्वारा दिये गये सहयोग का 20 प्रतिशत पैसा ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम के तहत असहायों को भोजन कराने में खर्च किया जाता है।
स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।
🙏 आपका छोटा सा सहयोग बन सकता है सत्य की सबसे बड़ी ढाल
- जब मीडिया बिक जाती है — सत्ता हावी हो जाती है।
- जब पत्रकार डरते हैं — आम जनता की आवाज़ दब जाती है।
- जब सच रुकता है — लोकतंत्र कमजोर होता है।
स्वतंत्र पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, यह जनता की रक्षा का अंतिम किला है। और इस किले को मज़बूत करने के लिए हमें आपकी आवश्यकता है।
📢 आप दान नहीं दे रहे… आप सत्य, न्याय और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं
आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं
🌟 आज ही संकल्प लें:
“मैं सत्य के इस दीप को बुझने नहीं दूंगा।” आपका सहयोग केवल राशि नहीं, विश्वास और साहस का प्रतीक होगा।
👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।
🙏 दान करें — ताकि कल जब आपके बच्चों से पूछा जाए कि “सच किसने बचाया?” तो आप गर्व से कह सकें — “मैंने।”
📞 सीधे संपर्क करें:
- फोन: +91-9808899381
- ईमेल: eradioindia@gmail.com
💳 ऑनलाइन योगदान दें:
आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।

हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨
आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪
Whatsapp your news to 09808899381
हमें यूट्यूब पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें।
ये👇समाचार भी पढ़ें
- खरखौदा मोड़ पर 4.20 क्विंटल संदिग्ध खोया नष्ट
- गंग नहर के पास युवक की मौत के मामले में मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार
- हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद
- कोच्चि से लौटा एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान
- आकाशपुरम में अतिक्रमण की शिकायत, जांच की मांग
- मुस्लिम और दलित किसका बिगाड़ेंगे सियासी गणित ?
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com
पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-
- आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
- 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
- 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
- फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
- नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
- नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
- परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
- कमेंट्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
- www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
- अभी ह्वाट्सअप करें: 09458002343
- ईमेल करें: eradioindia@gmail.com















