• मनोरंजन
  • Ranveer-Shradhha: 3 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’

    Ranveer Shradhha jpg

    ई रेडियो इंडिया

    लव रंजन द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और इसने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया भी हासिल की थी। वहीं अब फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिलीज के लगभग दो महीने बाद तू झूठी मैं मक्कार अपने ओटीटी प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के ओटीटी प्रीमियर का एलान कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है कि तू झूठी मैं मक्कार नेटफ्लिक्स पर 3 मई को रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि तकरीबन 95 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 146 करोड़ के करीब रहा था।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins