Report by : Nisha Pal
Published at :
Sharad Pawar: क्या पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देंगे शरद पवार…?
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

एनसीपी चीफ शरद पवार के पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफे के एलान ने राज्य की सियासत में हंगामा मचा दिया है। इस बीच शरद पवार के भतीजे अजित पवार सहित अन्य नेताओं ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। अजीत ने कहा कि शरद पवार ने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है। ऐसे इस्तीफे का एलान सही नहीं है। पार्टी नेताओं की बैठक होगी। परिवार के सदस्य भी बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पार्टी की मुख्य समिति इस्तीफे को लेकर फैसला करेगी। हम उम्मीद जताते हैं कि पवार अपने इस्तीफे पर राकांपा समिति के फैसले का पालन करेंगे। 

अजीत ने कहा कि पार्टी का काम ऐसे ही चलता रहेगा। शरद पवार हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि पवार साहिब ने पद छोड़ा है पार्टी नहीं। वह हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। ऐसे में कयास शुरू हो गए हैं कि अगर शरद पवार ने अपना फैसला नहीं बदला तो एनसीपी का अगला बॉस कौन होगा..?

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›