Report by : Pratima Shukla
Published at :
राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा किया गया भव्य कवि सम्मेलन, जरा याद करो कुर्बानी
विज्ञापन
विज्ञापन
  • अर्चना सिंह, नई दिल्ली

राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा दिल्ली में हर बार की तरह इस बार भी एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सुंदर सुंदर देश के प्रति रचनाओं की प्रस्तुति की। आपको बता दें अंतरराष्ट्रीय कवियों ने एक अलग प्रकार की वहां मौजूद लोगों में देशभक्ति जागृत की। उन्होंने कहा प्रत्येक नागरिक को अपने वतन से प्यार करना चाहिए। इसी के साथ कपिल गर्ग ने बताया राष्ट्रीय कवि संगम हमेशा कवियों के साथ खड़ा है उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने देगा।

इस दौरान राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेश अध्यक्ष कपिल गर्ग और गौरव गोयल ने दूर-दूर से आए अंतरराष्ट्रीय कवि व सम्मानित नागरिकों के मान सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी। मीडिया के लिए भी उन्होंने तुलसी का पौधा और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कवियों को अंग वस्त्र भेंट किए अंतर्राष्ट्रीय कवियों ने अपने संबोधन में बताया हम लोगों ने ऐसी रचनाएं लिखी हैं जो हर किसी के अंदर एक देश भक्ति की ज्वाला जागृत करेगी और कहा कि हम लोग हमेशा देश के प्रति कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करते हैं कवियों ने रचनाओं के माध्यम से घुसपैठियों के लिए करारा जवाब दिया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›