Report by : Neha Singh
Published at :
अब ब्लाक प्रमुखों को मिलेंगे तेल भराने के दस हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून, पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज की मेहनत रंग लाई है। अब प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों के वाहनों में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 रुपये मिलेंगे। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। कुछ दिन पूर्व प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से प्रमुख संगठन ने मुलाकात कर कई मांग मंत्री के समक्ष रखी थी जिसमें कई बर्षों से प्रमुखों के वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल की व्यवस्था की मांग के क्रम में मंत्री महाराज ने सचिव पंचायतीराज एवं निदेशक पंचायतीराज को शीघ्र उचित कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया था।

इस संबंध में पंचायत राज्य के निदेशक बंशीधर तिवारी ने ब्लॉक प्रमुखों को वाहन से स्थलीय निरीक्षण के लिए 100 लीटर यानी प्रतिमाह 10 हजार रुपये से कम हो, 15वें वित्त आयोग के तहत क्षेत्र पंचायतों के अंतर्गत, मूल अनुदान के तहत अनुमन्य धनराशि को सुनिश्चित करने को कहा है।

अध्यक्ष प्रमुख संगठन उत्तराखंड डॉ. दर्शन दानू ने वाहन में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 रुपये की व्यवस्था के आदेश जारी करने के लिए पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का विशेष आभार व्यक्त किया है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›