Report by : Neha Singh
Published at : Updated at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दर्शकों दिलों में अपनी खास जगह बना चुके अभिनेता रणदीप हुड्डा का जन्म हरियाणा के जाट परिवार में 20 अगस्त 1976 में हुआ था। रणदीप ने स्कूली शिक्षा के दौरान नाटकों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए रणदीप मेलबर्न चले गए।

रणदीप ने वहां अपनी पॉकेटमनी के लिए पार्ट टाइम जॉब करना शुरू कर दिया। रणदीप ने मेलबर्न में एक रेस्टोरेंट में काम किया और साथ ही उन्होंने टैक्सी भी चलाई। रणदीप के पिता और बड़ी बहन डॉक्टर हैं, इसलिए उनका परिवार चाहता था कि रणदीप भी डॉक्टर बनें।

लेकिन रणदीप ने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन और एमबीए किया। इसके बाद वह भारत वापस आ गए। यहां आकर उन्होंने एक एयरलाइन कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। रणदीप काम के साथ साथ मॉडलिंग में भी अपनी किस्मत आजमाने लगे। इस दौरान रणदीप दिल्ली के एक नाटक थियेटर ग्रुप से भी जुड़ गए। एक दिन नाटक के रिहर्सल के दौरान फिल्म निर्देशक मीरा नायर की नजर उन पर पड़ी।

मीरा ने रणदीप को अपनी फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ का ऑफर दिया जिसे रणदीप ने स्वीकार कर लिया। रणदीप को फिल्म तो मिल गई, लेकिन इंडस्ट्री में उनका संघर्ष खत्म नहीं हुआ। उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार उनकी मेहनत लम्बे संघर्ष के बाद रंग लाने लगी और चार साल के इंतजार के बाद उन्हें फिल्में मिलनी शुरू हो गईं।

रणदीप ने फिल्म डी, डरना जरूरी है, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, सरबजीत, साहब बीवी और गैंगस्टर, मर्डर 3, बागी 2 आदि कई फिल्मों में अभिनय किया है। रणदीप ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ी है। रणदीप जल्द ही फिल्म ‘अनफेयर एंड लवली’ और ‘स्वतंत्रता वीर सावरकर में अभिनय करते नजर आएंगे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›