• विदेश
  • रूस ने लिया 83 हजार डॉलर का जुर्माना, जापानी जहाज को मुक्त किया

    रूस ने लिया 83 हजार डॉलर का जुर्माना, जापानी जहाज को मुक्त किया

    टोक्यो, एजेंसी। रूस ने 83 हजार डॉलर का जुर्माना लगाने के बाद जापान के मछली पकड़ने वाले जहाज ईहो मारू और उसके चालक दल के सभी 14 सदस्यों को मुक्त कर वाक्कनई बंदरगाह वापस भेज दिया है। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है।

    रिपोर्ट के अनुसार मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके चालक दल को ओखोत्स्क सागर में रूस के आर्थिक जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 28 मई को हिरासत में लिया गया था। जापान ने अपने मछुआरों को तुरंत रिहा करने की मांग की थी जबकि रूस ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र में अवैध मछली पकड़ने को लेकर विरोध जताया था।
    क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार मछली पकड़ने वाले जहाज को 83 हजार डॉलर के जुर्माने के भुगतान के बाद शुक्रवार को छोड़ दिया गया।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 min