• मनोरंजन
  • Salman Khan: फैन पर आया भाईजान को गुस्सा, बॉडीगार्ड ने धकेला

    Salman Khan jpg

    ई रेडियो इंडिया

    सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। लेकिन इन चर्चाओं के बीच अब सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने एक फैन से नाराज हो गए। दरअसल, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक फैन उनसे हाथ मिलाने की कोशिश कर रहा था जिस पर भाईजान को गुस्सा आ गया। ये देख उनके बॉडीगार्ड शेरा ने फैन को धक्का मारकर दूर धकेल दिया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

    इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई सलमान की तरफदारी कर रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल भी कर रहा है। एक यूजर ने लिखा भाई का स्वैग तो देखो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा क्यों लोग इतना भाव देते हैं इनको। आपको बता दें कि धमकी भरे कॉल और ईमेल मिलने के बाद से सलमान की सुरक्षा टीम हाई अलर्ट पर है। इस समय अभिनेता को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और वह आजकल कहीं भी बुलेटप्रूफ गाड़ी में ही जाते हैं।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 min