E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

WhatsApp Image 2022 09 28 at 8.16.59 PM jpeg
मेरठ

सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सौंपा ज्ञापन

  • सुंदर कुमार गौतम, मेरठ

सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम की उपस्थिति में श्रम उपायुक्त मेरठ को अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश को संबोधित मजदूरों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।

ज्ञापन देने वालों में अमर कुमार आजाद प्रदेश अध्यक्ष, रामवीर सिंह बादल मंडल अध्यक्ष, दीपक कुमार महासचिव मंडल, इब्राहिम अली संगठन मंत्री, सुनीता जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, सुनील कुमार उपाध्यक्ष, ओमवीर सिंह सैनी, डॉ ज्योति कर्दम उपाध्यक्ष हापुड़, उर्मिला गौतम अध्यक्ष, संगीता शर्मा महानगर अध्यक्ष, विजय रैली वरिष्ठ सदस्य, गोपाल ठेकेदार, शिवम कार्यालय सचिव, देवानंद, जीशान, अरुण आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2022 09 28 at 8.16.57 PM

इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने 12 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा और उस पर जल्द से जल्द अमल करने की मांग की है उन्होंने बताया है कि इन बिंदुओं को पूर्ण न करने की दशा में मजदूरों की स्थिति दिन प्रति दिन खराब होती जा रही है और उनके परिवारिक स्थिति और आर्थिक स्थिति चरमरा रही है।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।