Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसिन, मेडिसिन/फिजियोलॉजी के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। साल 2022 के लिए यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को दिया गया है। स्वांते स्वीडन के एक जेनेटिस्ट हैं। वह विकासवादी आनुवंशिकी के स्पेशलिस्ट हैं। पाबो को यह नोबेल प्राइज विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोजों के लिए दिया गया है।

नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस पेर्लमैन ने स्टाकहोम, स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में सोमवार को विजेता की घोषणा की। चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। साइंस की दुनिया में नोबल प्राइज सबसे सम्मानित पुरस्कार माने जाते हैं। स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली इसे देती है। इसकी पुरस्कार राशि 10 मिलियन स्वीडिश क्राउंस है।

मंगलवार को भौतिकी विज्ञान, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। इस वर्ष (2022) के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›