• News
  • देश
  • भक्ति और आस्था से गूंजा घंटी बाबा दरबार, प्रथम वार्षिकोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    भक्ति और आस्था से गूंजा संकट मोचन दरबार, प्रथम वार्षिकोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    24 घंटे के अखंड रामचरितमानस पाठ के बाद हुआ महा अभिषेक
    एमएलसी डॉ. महाचंद्र सिंह बोले— सनातन धर्म की पहचान अब विश्व स्तर पर

    बिहार – तरैया ।

    घंटियों की गूंज, जयकारों की ध्वनि और श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के बीच श्री संकट मोचन हनुमानजी एवं रामेश्वर महादेव का प्रथम वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पिछले वर्ष 7 फरवरी 2025 को हुई प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर मंदिर परिसर में भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

    Sankat Mochan Darbar resounded with devotion and faith, a flood of devotees gathered on the first anniversary.
    Sankat Mochan Darbar resounded with devotion and faith, a flood of devotees gathered on the first anniversary.

    पुजारी मुन्ना बाबा ने बताया कि वार्षिकोत्सव के अवसर पर 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान जी का महा अभिषेक किया और शिवजी एवं हनुमानजी की विशेष आरती उतारी।

    पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।

    इस अवसर पर भाजपा के एमएलसी डॉ. महाचंद्र सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज सनातन धर्म की पहचान विश्व स्तर पर स्थापित हो रही है और ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सशक्त बनाते हैं।

    मंदिर परिसर में ओमप्रकाश सिंह, अमरनाथ सिंह, श्रीकांत सिंह, नीलमणि सिंह, रिशु तिवारी सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे और आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया।

    श्रद्धालुओं का कहना है कि श्री संकट मोचन घंटी बाबा दरबार की महिमा अपरंपार है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहां आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins