Report by : News Desk
Published at :
Meerut News: दिवाली के उपलक्ष्य में सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut News: आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन, पंचवटी कॉलोनी में दिवाली के उपलक्ष्य में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ आभा गोविल व विनीता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। सर्वप्रथम सभी आगंतुकों व बुजुर्गों को ध्यान कराया गया एवं ओम का उच्चारण कराया गया। विनीता ने कहा कि दीपावली पर हमें ऐसे घरों में भी दीपक जलाना चाहिए जो अभावग्रस्त है। सभी को जरूरतमंद लोगों के साथ मिलकर, सहयोग एवं प्रेमभाव से ऐसे लोगो को खुशियों में शामिल करना चाहिए ताकि वे भी इस त्योहार को मना सके । ये ही वास्तविक दीवाली है। इस अवसर सभी ने हरिशरणं नाम का संकीर्तन किया । मधु मिश्रा द्वारा अम्बे चरण कमल है तेरे गाया गया । रचना ने श्री कृष्ण भजन प्रस्तुत किया। अंत मे सभी ने सबके मंगल के लिए प्रार्थना कर प्रसाद ग्रहण किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›